शिव जी के 108 नाम

इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें

Shiv Ji Ke 108 Naam – 108 Names Of Lord Shiva

  1. शिव – कल्याण स्वरूप
  2. महेश्वर – माया के अधीश्वर
  3. शम्भू – आनंद स्वरूप वाले
  4. पिनाकी – पिनाक धनुष धारण करने वाले
  5. शशिशेखर – चंद्रमा धारण करने वाले
  6. वामदेव – अत्यंत सुंदर स्वरूप वाले
  7. विरूपाक्ष – विचित्र अथवा तीन आंख वाले
  8. कपर्दी – जटा धारण करने वाले
  9. नीललोहित – नीले और लाल रंग वाले
  10. शंकर – सबका कल्याण करने वाले
  11. शूलपाणी – हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले
  12. खटवांगी- खटिया का एक पाया रखने वाले
  13. विष्णुवल्लभ – भगवान विष्णु के अति प्रिय
  14. शिपिविष्ट – सितुहा में प्रवेश करने वाले
  15. अंबिकानाथ- देवी भगवती के पति
  16. श्रीकण्ठ – सुंदर कण्ठ वाले
  17. भक्तवत्सल – भक्तों को अत्यंत स्नेह करने वाले
  18. भव – संसार के रूप में प्रकट होने वाले
  19. शर्व – कष्टों को नष्ट करने वाले
  20. त्रिलोकेश- तीनों लोकों के स्वामी
  21. शितिकण्ठ – सफेद कण्ठ वाले
  22. शिवाप्रिय – पार्वती के प्रिय
  23. उग्र – अत्यंत उग्र रूप वाले
  24. कपाली – कपाल धारण करने वाले
  25. कामारी – कामदेव के शत्रु, अंधकार को हरने वाले
  26. सुरसूदन – अंधक दैत्य को मारने वाले
  27. गंगाधर – गंगा को जटाओं में धारण करने वाले
  28. ललाटाक्ष – माथे पर आंख धारण किए हुए
  29. महाकाल – कालों के भी काल
  30. कृपानिधि – करुणा की खान
  31. भीम – भयंकर या रुद्र रूप वाले
  32. परशुहस्त – हाथ में फरसा धारण करने वाले
  33. मृगपाणी – हाथ में हिरण धारण करने वाले
  34. जटाधर – जटा रखने वाले
  35. कैलाशवासी – कैलाश पर निवास करने वाले
  36. कवची – कवच धारण करने वाले
  37. कठोर – अत्यंत मजबूत देह वाले
  38. त्रिपुरांतक – त्रिपुरासुर का विनाश करने वाले
  39. वृषांक – बैल-चिह्न की ध्वजा वाले
  40. वृषभारूढ़ – बैल पर सवार होने वाले
  41. भस्मोद्धूलितविग्रह – भस्म लगाने वाले
  42. सामप्रिय – सामगान से प्रेम करने वाले
  43. स्वरमयी – सातों स्वरों में निवास करने वाले
  44. त्रयीमूर्ति – वेद रूपी विग्रह करने वाले
  45. अनीश्वर – जो स्वयं ही सबके स्वामी है
  46. सर्वज्ञ – सब कुछ जानने वाले
  47. परमात्मा – सब आत्माओं में सर्वोच्च
  48. सोमसूर्याग्निलोचन – चंद्र, सूर्य और अग्निरूपी आंख वाले
  49. हवि – आहुति रूपी द्रव्य वाले
  50. यज्ञमय – यज्ञ स्वरूप वाले
  51. सोम – उमा के सहित रूप वाले
  52. पंचवक्त्र – पांच मुख वाले
  53. सदाशिव – नित्य कल्याण रूप वाले
  54. विश्वेश्वर- विश्व के ईश्वर
  55. वीरभद्र – वीर तथा शांत स्वरूप वाले
  56. गणनाथ – गणों के स्वामी
  57. प्रजापति – प्रजा का पालन- पोषण करने वाले
  58. हिरण्यरेता – स्वर्ण तेज वाले
  59. दुर्धुर्ष – किसी से न हारने वाले
  60. गिरीश – पर्वतों के स्वामी
  61. गिरिश्वर – कैलाश पर्वत पर रहने वाले
  62. अनघ – पापरहित या पुण्य आत्मा
  63. भुजंगभूषण – सांपों व नागों के आभूषण धारण करने वाले
  64. भर्ग – पापों का नाश करने वाले
  65. गिरिधन्वा – मेरू पर्वत को धनुष बनाने वाले
  66. गिरिप्रिय – पर्वत को प्रेम करने वाले
  67. कृत्तिवासा – गजचर्म पहनने वाले
  68. पुराराति – पुरों का नाश करने वाले
  69. भगवान् – सर्वसमर्थ ऐश्वर्य संपन्न
  70. प्रमथाधिप – प्रथम गणों के अधिपति
  71. मृत्युंजय – मृत्यु को जीतने वाले
  72. सूक्ष्मतनु – सूक्ष्म शरीर वाले
  73. जगद्व्यापी- जगत में व्याप्त होकर रहने वाले
  74. जगद्गुरू – जगत के गुरु
  75. व्योमकेश – आकाश रूपी बाल वाले
  76. महासेनजनक – कार्तिकेय के पिता
  77. चारुविक्रम – सुन्दर पराक्रम वाले
  78. रूद्र – उग्र रूप वाले
  79. भूतपति – भूतप्रेत व पंचभूतों के स्वामी
  80. स्थाणु – स्पंदन रहित कूटस्थ रूप वाले
  81. अहिर्बुध्न्य – कुण्डलिनी- धारण करने वाले
  82. दिगम्बर – नग्न, आकाश रूपी वस्त्र वाले
  83. अष्टमूर्ति – आठ रूप वाले
  84. अनेकात्मा – अनेक आत्मा वाले
  85. सात्त्विक- सत्व गुण वाले
  86. शुद्धविग्रह – दिव्यमूर्ति वाले
  87. शाश्वत – नित्य रहने वाले
  88. खण्डपरशु – टूटा हुआ फरसा धारण करने वाले
  89. अज – जन्म रहित
  90. पाशविमोचन – बंधन से छुड़ाने वाले
  91. मृड – सुखस्वरूप वाले
  92. पशुपति – पशुओं के स्वामी
  93. देव – स्वयं प्रकाश रूप
  94. महादेव – देवों के देव
  95. अव्यय – खर्च होने पर भी न घटने वाले
  96. हरि – विष्णु समरूपी
  97. पूषदन्तभित् – पूषा के दांत उखाड़ने वाले
  98. अव्यग्र – व्यथित न होने वाले
  99. दक्षाध्वरहर – दक्ष के यज्ञ का नाश करने वाले
  100. हर – पापों को हरने वाले
  101. भगनेत्रभिद् – भग देवता की आंख फोड़ने वाले
  102. अव्यक्त – इंद्रियों के सामने प्रकट न होने वाले
  103. सहस्राक्ष – अनंत आँख वाले
  104. सहस्रपाद – अनंत पैर वाले
  105. अपवर्गप्रद – मोक्ष देने वाले
  106. अनंत – देशकाल वस्तु रूपी परिच्छेद से रहित
  107. तारक – तारने वाले
  108. परमेश्वर – प्रथम ईश्वर
इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें
Gyanchand Bundiwal
Gyanchand Bundiwal

Gemologist, Astrologer. Owner at Gems For Everyone and Koti Devi Devta.

Articles: 466