कामधेनु गौ माता

इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें

ॐ जय कामधेनु गौ माता, मैया जय जय गौ माता ।
तुमको हरदिन सेवत, हर देव गण त्राता ।। ॐ जय कामधेनु गौ माता.

नन्दा – सुभद्रा – सुरभि, सुशीला – बहुला जगमाता ।
सूर्य – चन्द्रमा – ध्यावत, सर्व देव गाता।। ॐ जय
कामधेनु गौ माता….
विश्व रूप तुम हो, सुख सम्पति दाता ।
जो कोइ तुमको पूजत, दुख दरिद्र नही आता ।। ॐ जय कामधेनु गौ माता….
तीनों लोक निवासिनी, अभय दान दाता ।
सर्व धर्म की मैया, पाप – ताप – हरता ।। ॐ जय कामधेनु गौ माता….
तुम जिस घर रहती हो, अन्न-धन्न आता ।
सब के आदर पाकर, गो भक्त बन जाता ।। ॐ जय कामधेनु गौ माता….
तुम बिन यज्ञ न होते, दविष्य न हो पाता ।
दूध दही गौलोवन, सब तुम से आता ।। ॐ जय कामधेनु गौ माता….
कामधेनु – तुम ही कहलाती, जग में ज्योत जलाती ।
खान – पान का वैभव, सब तुमसे आता ।। ॐ जय कामधेनु गौ माता….
गौ माता जी की आरती, जो कोर्इ नर गाता ।
उल्लास भरे ह्रदय से, सुख – आनंद पाता ।। ॐ जय कामधेनु गौ माता….
ॐ जय कामधेनु गौ माता ।।

इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें
Gyanchand Bundiwal
Gyanchand Bundiwal

Gemologist, Astrologer. Owner at Gems For Everyone and Koti Devi Devta.

Articles: 466